Sonaraythari|सोनारायठाढ़ी दुर्गा मंदिर,सोनारायठाढ़ी Sonaraythari सोनारायठाढ़ी झारखंड के देवघर जिले का एक प्रखंड जिसकी दूरी देवघर से लगभग 30 किलोमीटर है। यह प्रखण्ड देवघर, मधुपुर,पालोजोरी,जरमुंडी के मध्य में है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, सोनारायठाढ़ी ब्लॉक की कुल आबादी 76,116 है।वर्तमान में यह प्रखण्ड काफी तेजी से विकास कर रहा है।अब लोग पहले से ज्यादा समझदार हो रहे हैं, और वे अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।और हम जानते हैं कि जितने शिक्षित और जागरूक लोग होंगे, उस जगह और समाज के विकास की संभावना उतनी ही अधिक होगी। अभी यहाँ प्रखण्ड कार्यालय,थाना,डाकघर,10+2 स्कूल,कई बैंक,पावर हाउस,B.R.C. ऑफिस और मंदिरों के साथ-साथ एक बड़ा बाजार है।इस बाजार में करीब 120 दुकानें, जिसमें लगभग सभी चीजें मिल जाती है।सोनारायठाढ़ी मैंन चौक पर एक विशाल और भव्य दुर्गा मंदिर है। सोनारायठाढ़ी में 4 चौक/मोड़ है -- मैंन चौक,बजरंगबली चौक,असुरबंधा मोड़,कुरुवा मोड़। इस प्रखंड के अंतर्गत 12 पंचायत है।यह प्रखण्ड जरमुंडी विधानसभा और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के अं...
Information,Knowledge & Motivation